MP Ladli Behna Yojana Apply Kaise Kare? इस लेख में हम पूरी तरह से जानेंगे कि आप इस योजना के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं। इसके साथ ही हम यह भी जानेंगे कि इस योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा, कौन-कौन आवेदन कर सकता है, क्या-क्या दस्तावेज चाहिए होंगे और आवेदन की पूरी प्रक्रिया क्या है।
इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में सरकार द्वारा राशि प्रदान की जाती है, जिससे वे अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा कर सकें।

अगर आप जानना चाहते हैं कि MP लाड़ली बहना योजना में आवेदन कैसे करें, कौन-कौन आवेदन कर सकता है, क्या-क्या दस्तावेज चाहिए होंगे और किस प्रकार इस योजना के लिए आवेदन किया जाता है, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
👩 महिला सहायता योजनाएं
अपने राज्य की योजना चुनें और पूरी जानकारी देखें 👇
📊 Overview Table
MP Ladli Behna Yojana 2026 Overview
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना |
|---|---|
| राज्य | मध्य प्रदेश |
| लाभार्थी | पात्र महिलाएं |
| कितने पैसे मिलते हैं | ₹1,500 प्रति माह |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| उद्देश्य | महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
| आधिकारिक वेबसाइट | cmladlibahna.mp.gov.in |
इस आर्टिकल में क्या-क्या है?
- योजना क्या है?
- योजना का उद्देश्य क्या है?
- योजना के लाभ
- कौन-कौन आवेदन कर सकता है?
- किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी?
- चरण-दर-चरण आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें?
- निष्कर्ष
- सामान्य प्रश्न (FAQ)
योजना क्या है?
MP लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई एक कल्याणकारी योजना है, जिसके अंतर्गत महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी आर्थिक रूप से मदद करना है।
योजना से मिलने वाली राशि सरकार द्वारा सीधे महिलाओं के बैंक खाते में दी जाती है।
योजना का उद्देश्य क्या है?
इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सहायता देना है ताकि वे अपने दैनिक जीवन की जरूरतों को पूरा कर सकें।
योजना के कुछ अन्य उद्देश्य भी हैं, जैसे:
- महिलाओं को आर्थिक सहायता देना।
- महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार करना।
- परिवार को आर्थिक रूप से सहायता देना।
- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना।
- महिलाओं को सम्मानजनक जीवन प्रदान करना ताकि वे अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा कर सकें।
योजना के लाभ
इस योजना के माध्यम से महिलाओं को कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं।
1. आर्थिक सहायता
योजना में सभी पात्र महिलाओं को कुछ राशि प्रदान की जाती है।
2. बैंक खाते में सीधा भुगतान
योजना से मिलने वाली राशि सीधे बैंक खाते में दी जाती है।
3. परिवार की सहायता
योजना से मिलने वाली राशि से उस महिला के परिवार को आर्थिक मदद मिलती है।
MP Ladli Behna Yojna के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है?
योजना में आवेदन करके लाभ उठाने के लिए सरकार की कुछ शर्तों को पूरा करना आवश्यक है।
- महिला मध्य प्रदेश की होनी चाहिए।
- महिला शादीशुदा होनी चाहिए।
- जिसका तलाक हो चुका है या जो विधवा है, वे भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
- आवेदन करने वाली महिला के पास समग्र आईडी होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिला के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिला का बैंक खाता होना चाहिए।
- DBT सक्रिय होना चाहिए।
नोट: सरकार समय-समय पर पात्रता नियमों में बदलाव कर सकती है। इसलिए आवेदन करने से पहले सभी जानकारी सरकारी पोर्टल से ध्यानपूर्वक जांच लें।
आवश्यक दस्तावेज
इस योजना में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी:
- आधार कार्ड
- समग्र आईडी
- परिवार समग्र आईडी
- बैंक खाता / पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र (वैकल्पिक)
MP Ladli Behna Yojana में आवेदन कैसे करें?
चरण 1: सबसे पहले फॉर्म प्राप्त करें
सबसे पहले अपने नजदीकी ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय या आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर इस योजना का फॉर्म प्राप्त कर लें और उसे ध्यानपूर्वक भर लें।
चरण 2: जरूरी दस्तावेज साथ में रखें
आवेदन करते समय आधार कार्ड, परिवार समग्र आईडी, अपनी समग्र आईडी और अन्य जरूरी दस्तावेज अपने साथ रखें।
चरण 3: कैंप में जाएं
भरा हुआ फॉर्म और दस्तावेज लेकर सरकार द्वारा लगाए गए कैंप, ग्राम पंचायत या वार्ड कार्यालय में जाएं।
चरण 4: ऑनलाइन आवेदन होगा
सरकारी कैंप, वार्ड कार्यालय या ग्राम पंचायत में आपके फॉर्म को सत्यापित किया जाएगा और उसे ऑनलाइन सरकारी पोर्टल पर पंजीकृत कर दिया जाएगा।
चरण 5: फोटो और ई-केवाईसी
फॉर्म जमा करते समय आपका एक फोटो लिया जाएगा और ई-केवाईसी भी की जाएगी।
चरण 6: रसीद मिल जाएगी
सभी सत्यापन पूरे हो जाने के बाद आपको एक रसीद स्लिप दे दी जाएगी। इसके साथ ही आपके मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से भी इसकी जानकारी भेज दी जाएगी।
आवेदन करने के बाद क्या होगा?
आवेदन जमा होने के बाद सरकार सभी आवेदनों की जांच करती है।
इसके बाद पात्र आवेदकों की सूची जारी कर दी जाती है, जिसे आप सरकारी पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं।
सूची में नाम न होने पर क्या करें?
अगर आपका नाम सूची में नहीं है, तो आप आपत्ति दर्ज कर सकती हैं।
आपत्ति कैसे दर्ज करें?
आप कई प्रकार से आपत्ति दर्ज कर सकती हैं:
- पोर्टल के द्वारा
- मोबाइल ऐप के द्वारा
- पंचायत सचिव के द्वारा
- CM हेल्पलाइन नंबर 181 पर
आपत्ति दर्ज करने का समय
आपत्ति दर्ज करने का समय केवल 15 दिन तक का होता है।
आवेदन की स्थिति कैसे देखें?
- वेबसाइट के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- आवेदन एवं भुगतान स्थिति विकल्प को चुनें।
- समग्र आईडी दर्ज करें।
- OTP दर्ज करें।
- आवेदन की स्थिति आपके सामने आ जाएगी।
महत्वपूर्ण बिंदु
- आवेदन करते समय सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
- आधार कार्ड और समग्र आईडी में नाम एक समान होना चाहिए।
- DBT चालू होना चाहिए।
- मोबाइल नंबर चालू होना चाहिए।
- आवेदन करना बिल्कुल निःशुल्क है।
निष्कर्ष
सभी जानकारी देखने के बाद आप यह समझ गए होंगे कि MP लाड़ली बहना योजना में आवेदन कैसे करें, कौन आवेदन कर सकता है, क्या-क्या दस्तावेज चाहिए होते हैं और आवेदन करने के बाद क्या करना चाहिए।
अगर नाम नहीं आता है तो आप आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।
अगर आपको इस लेख द्वारा दी गई जानकारी से लाभ हुआ है, तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर बताएं।
धन्यवाद।

FAQ
Q1. MP Ladli Behna Yojana Apply Kaise Kare
ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय या सरकारी कैंप में जाकर आवेदन किया जा सकता है।
Q2. आवेदन शुल्क कितना है?
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है।
Q3. क्या e-KYC जरूरी है?
हां, आवेदन के समय e-KYC करवाना आवश्यक है।
Q4. आवेदन की स्थिति कैसे देखें?
आधिकारिक पोर्टल पर समग्र आईडी और OTP की सहायता से आवेदन की स्थिति देखी जा सकती है।
Q5. योजना का पैसा कैसे मिलता है?
योजना की राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है।